BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
10-Apr-2024 07:37 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनावी मौसम में लोग वोट पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पंडित केशव देव गौतम को ही देख लीजिए। ये निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जो इन दिनों चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। घर-घर जाकर ये लोगों से वोट मांग रहे हैं। आप सोच रहे होंगे की घर-घर जाकर तो सभी वोट मांगते हैं इसमें नया क्या है?
पंडित केशव देव गौतम जब वोट मांगने पहुंचते हैं तब लोग उनको देखकर हैरान रह जाते हैं। क्योंकि उनके गले में जूते और चप्पल की माला होती है। जिसे पहनकर वह मतदाताओं के बीच जाते हैं। वोट मांगने के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग भी हैरान हैं। पंडित केशव देव गौतम अलीगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं।
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि पंडित केशव देव गले में चप्पल-जूते की माला पहनकर शहर में क्यों घूम रहे हैं। तो बता दें कि केशव जी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। इन्हें चुनाव चिन्ह के रूप चप्पल आवंटित किया गया है। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने के लिए वह अपने गले में जूते-चप्पल की माला पहनकर चुनाव प्रचार के लिए हर रोज निकल रहे हैं। पूरे इलाके में इनकी ही चर्चा है। चप्पल-जूते की माला पहने केशव देव को देखकर लोग भी काफी हैरान हैं।