BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
26-Dec-2024 01:19 PM
By First Bihar
DESK : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 311 रन बना लिए। स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।
वहीं,चौथे टेस्ट के मुकाबले के पहले दिन ही बवाल देखने को मिला। जिसके केंद्र में 19 साल के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास और भारतीय धुरंधर विराट कोहली रहे। दरअसल, 10 ओवर की समाप्ति के बाद यह पूरा बवाल हुआ जब सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे। इसके साथ ही कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा।
उसके बाद अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोहली पर अब आईसीसी ने चंद घंटों में ही एक्शन लिया है। उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। विराट कोहली ने अब ऐसा जानबूझकर किया या अनजाने में, ICC इसे लेकर जांच करेगी। इधर, मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होते ही विराट कोहली की मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने पेशी हुई।
वहां विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद मैच रेफरी ने विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटने का आदेश सुनाया। मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कॉन्स्टस को टक्कर मारी थी। विराट कोहली दूसरे एंड पर स्लिप की ओर जा रहे थे और सैम कॉन्स्टस भी अपना एंड बदल रहे थे। इसके बाद कोहली सीधे 19 साल के इस बल्लेबाज की तरफ चलकर आए और उन्हें कंधा मार दिया। इस घटना के बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना की गई।