मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Dec-2024 01:49 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (vip) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (mukesh sahani) ने मंत्री नीरज कुमार बबलू (neeraj kumar bablu) के सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर करारा प्रहार किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि राम का नाम लेकर राजनीति करने वाले यह भूल गए हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने गंगा पार करने के लिए मल्लाहों का ही सहारा लिया था।
सहनी ने सोशल मीडिया पर मंत्री नीरज कुमार के एक पोस्ट की कॉपी पोस्ट किया है, जिसमे मंत्री ने लिखा है, "तूफान से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो। मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पर करो।" इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए वीआईपी नेता सहनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "जो लोग खुद को रामभक्त कहलाने से नहीं थकते, यदि उन्होंने वास्तव में श्रीराम के चरित्र से कुछ सीखा होता, तो ऐसी घटिया टिप्पणियां करने से पहले थोड़ी शर्म जरूर करते। राम का नाम लेकर राजनीति करने वाले यह भूल गए हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने गंगा पार करने के लिए मल्लाहों का ही सहारा लिया था।"
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लिए दलितों और पिछड़ों का अपमान करना उनकी घिनौनी मानसिकता बन चुका है। कल अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया। बिहार में सम्राट चौधरी ने निषाद समाज पर हमला बोला, और आज नीरज बबलू ने अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया।
मुकेश सहनी ने आगे लिखा, " इनका इतिहास गवाह है, भाजपा ने हमेशा दलितों और अतिपिछड़ों को अपमानित कर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश की है। लेकिन अब बहुत हो चुका! मल्लाह समाज इसका करारा जवाब देगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मल्लाहों की ताकत का अंदाजा लग जाएगा।"