Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
02-Aug-2024 05:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी ने मुकेश सहनी के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।
तेजस्वी यादव वीआईपी नेता के आवास पहुंचकर और उनसे मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, तो बिहार में कौन सुरक्षित है। अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है, अधिकारियों को जो मन मे आता है, वह करते हैं। मुख्यमंत्री गिड़गिड़ाते रहते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री से बिहार चल नहीं रहा है।
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों, लूट, अपहरण, हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं। अपराधियों को सजा नहीं दी जाती है। आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए।
बता दें कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोदकर 15 जुलाई को दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में कर दी थी। इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दरभंगा नहीं जा सके थे।
राहुल गांधी के पूरे देश में जातीय जनगणना करने की मांग का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह मांग तो हमलोगों की पहले से ही रही है। यह तो होना ही चाहिए। आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर उन्होने कहा कि आरक्षण जो दिया गया है, उसमें क्रीमी लेयर और आर्थिक आधार पर तो है ही नहीं। बाबा साहेब ने आरक्षण का प्रावधान किया सामाजिक वैमनस्यता दूर करने के लिए है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। इस मौके पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे।