ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, CAS ने खारिज की अपील

विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, CAS ने खारिज की अपील

14-Aug-2024 09:27 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ओलंपिक के फैसले के खिलाफ शिकायत की थी। विनेश फोगाट को पदक मिलेगा या नहीं इस बारे में सीएएस को अंतरिम फैसला लेना था। CAS ने अपना फैसला सुना दिया है। विनेश फोगाट की अपील को सीएएस ने खारिज कर दिया है। ऐसे में अब विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। 


बता दें कि विनेश ने वजन कम करने के लिए रात-रात भर मेहनत की। जिससे शरीर में पानी की कमी के कारण वह बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद विनेश फोगाट ने सीएएस में अपील दायर की थी। लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया है। ऐसे में विनेश फोगाट को अब सिल्वर मेडल नहीं मिल पाएगा।


बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 8 अगस्त को तड़के सुबह कुश्ती से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना।’ इससे पहले पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से डिस्क्वालिफाई होना पड़ा था, जिसके बाद विनेश ने यह फैसला लिया था।


विनेश के इस फैसले के बाद उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वह 2016, 2020 और 2024 ओंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, मगर वह एक भी बार मेडल नहीं जीत पाईं। पेरिस में फाइनल में पहुंचने के बाद उनका सिल्वर मेडल कन्फर्म हो गया था, मगर ओवरवेट होने की वजह से वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।


विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’ इससे पहले विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50Kg वर्ग में लड़ रही थी। 6 अगस्त को उन्होंने तीन पहलवानों को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी, इनमें वर्ल्ड नंबर-1 और गत ओलपिक चैंपियन युइ ससाकी भी शामिल थीं। हालांकि मुकाबले के अगले दिन 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।