शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
09-Nov-2022 01:54 PM
BUXAR : बिहार में बक्सर में आयोजित सनातन सांस्कृतिक समागम कार्यकर्म में शामिल होने पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को कहा कि वो युवराज नहीं बल्कि सुपर सीएम हो गए हैं। इसके साथ ही सिन्हा ने महागठबंधन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को हिम्मत है तो सरकार भंग कराके बिहार विधानसभा का चुनाव करवाएं। फिर उनको गोपालगंज की तरह अपना औकात दिख जाएगा।
इसके आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना कभी नहीं पूरा हो सकता है। यह सरकार चोर दरवाजे से बनाई गई सरकार है। इस सरकार को जनता का जनादेश नहीं हासिल हुआ है। यदि नीतीश कुमार और तेजस्वी में ताकत है तो विधानसभा भंग कर चुनावी मैदान में उतरें तब उन्हें मालूम होगा कि बिहार की जनता की क्या चाहत है।
इसके साथ ही सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जब से नई सरकार बनी है तब से अपराधियों का बोलबाला हो गया है। बिहार में अपराधी बेलगाम होकर हत्या ,अपहरण, लूट की घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे है। इस सरकार के मुखिया के तरफ शराब कारोबारियों की संपत्ति जब्त करने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ उनके ही सहयोगी पार्टी के तरफ से शराब का सबसे बड़ा सप्लायर को अपना प्रत्याशी बनाया जाता है। सबकुछ जानते हुए भी नीतीश कुमार क्यों नहीं ऐसे माफियाओं पर लगाम लगाते हैं। जनता नीतीश कुमार को अच्छी तरह से जान चुकी है। वो अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। नीतीश कुमार राजद के समक्ष पूरी तरह से घुटने टेक चुके हैं।