पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Feb-2024 02:39 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन में हुई विधायकों की टूट को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां कांग्रेस और आरजेडी बीजेपी पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी का कहा है कि नेतृत्व की नाकामी के कारण विपक्षी दलों के विधायक पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा है कि जो लोग खिलाड़ी बनते थे उनका खेल अब खत्म हो चुका है।
डिप्टी सीएम विजयसिन्हा ने कहा है कि इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए ये लोग अनाप शनाप विलाप कर रहे हैं। विपक्ष का कमजोर होना काफी दुखद है। इनके विधायकों को नेतृत्व पर विश्वास नहीं है। ये लोग खेला करने की बात कहते थे और खुद झमेला में पड़ गए हैं। ये लोग हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। जदयू बीजेपी के विधायकों को लगातार ये लोग लालच दे रहे थे लेकिन हम लोग अपनी पार्टी के साथ निष्ठा से हैं।
उन्होंने दावा किया है कि अभी और भी विधायक बीजेपी में आयेंगे। आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा ही नहीं है। ऐसे में वे तो भागेंगे ही। इन लोगों ने बिहार का अपमान किया है और बिहार को गाली बना दिया था, जिसे हम लोग ठीक करेंगे और बिहार का मान बढ़ायेंगे। पाला बदलने वाले विधायकों की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि NDA अभी बड़ी ताकत हो गई है। अब तो सबलोग आ गए हैं, उपचुनाव होगा तो सब पता चल जाएगा।