ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / विधायक के साथ CM आवास पहुंचे मुकेश सहनी, नई सरकार में जिम्मेदारी को...

विधायक के साथ CM आवास पहुंचे मुकेश सहनी, नई सरकार में जिम्मेदारी को लेकर चल रही चर्चा

11-Nov-2020 06:01 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत मिल गया है. भाजपा, जेडीयू, हम और वीआईपी को 125 सीटें मिली हैं. वीआईपी यानि के विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी अपने विधायक के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं.


वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है. पहली बार में ही 4 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद उन्होंने ख़ुशी जाहिर की है. बुधवार की शाम को मुकेश सहनी अपने सभी नवनिर्वाचित विधायक को लेकर सीएम आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री आवास में इस वक्त सीएम नीतीश और वीआईपी के मुखिया के बीच बातचीत चल रही है.


सीएम आवास में जाने से पहले मुकेश सहनी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की. हालांकि वह खुश दिख रहे थे. माना जा रहा है कि एनडीए की नई सरकार में जिम्मेदारी को लेकर मुकेश सहनी बातचीत करने पहुंचे हैं. आपको बता दें कि स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद भी बिहार में अब तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और इसके तमाम बड़े नेता ये लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.