ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / विधायक जी की पैरवी भी नहीं आयी काम, देर हुई तो Inter Exam...

विधायक जी की पैरवी भी नहीं आयी काम, देर हुई तो Inter Exam में नहीं मिली इंट्री, देखें VIDEO

03-Feb-2020 10:55 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : इंटर परीक्षा के पहले दिन राजधानी पटना में परीक्षा केन्द्रों पर खासी सख्ती  के बीच कई अजब-गजब नजारे देखने को मिले। परीक्षा केन्द्र में देर से पहुंचने पर इंट्री नहीं मिली तो छात्र ने सीधे विधायक जी को ही फोन लगा दिया। लेकिन छात्र की ये पैरवी काम नहीं आयी। 


पटना के मिलर हाई स्कूल में कई परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर लेट पहुंचे। स्कूल का दरवाजा बंद हो चुका था। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने देर से पहुंचे छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया तो इसी दौरान एक छात्र ने सीधे विधायक जी को ही फोन लगा दिया और गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों से बात करवानी चाही। छात्र बार-बार कहता रहा कि विधायक जी से बात कर लीजिए लेकिन पुलिसवालों ने उसकी एक न सुनी। हालांकि परीक्षार्थियों का कहना है कि वे महज पांच मिनट लेट पहुंचे है लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। 


बता दें कि पटना जिले में इंटर परीक्षा के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।पटना में 71,283 छात्रों ने परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है। 33,486 छात्राएं और 37,797 छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रही हैं।  बोर्ड के दिशा निर्देशों के मुताबिक परीक्षार्थियों को दस मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलना तय था। तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद पटना के कई सेंटर पर परीक्षार्थी  सेंटर पर देर से पहुंचे।