ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / विधायक अनंत सिंह के खिलाफ नया आरोप, बकमा में युवक के ऊपर फायरिंग...

विधायक अनंत सिंह के खिलाफ नया आरोप, बकमा में युवक के ऊपर फायरिंग मामले में केस दर्ज

10-Aug-2021 07:06 AM

PATNA : मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. अनंत सिंह के ऊपर यह आरोप लगा है कि उन्होंने एक युवक के पर गोलीबारी की साजिश रची. पुलिस ने विधायक समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. यह पूरा मामला बाढ़ के भदौर थाना इलाके के बकमा गांव में एक युवक के ऊपर फायरिंग से जुड़ा है. 2 दिन पहले बकमा गांव के एक युवक रघुनाथ के ऊपर फायरिंग हुई थी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.


युवक को गांव में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी थी. उसे लगभग 16 गोलियां मारी गई. बाद में युवक को इलाज के लिए पटना लाया गया. इस दौरान उसका एक बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि इस बयान में कहीं भी विधायक का नाम नहीं था. लेकिन अब पुलिस में जो केस दर्ज किया है. उसमें विधायक अनंत सिंह के साथ-साथ 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिस युवक के ऊपर फायरिंग की गई, उसका बैकग्राउंड अपराधिक रहा है.



केस दर्ज होने के बाद विधायक अनंत सिंह जो इस वक्त बेऊर जेल में बंद हैं, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. खबर के मुताबिक गोलीबारी में जख्मी कुख्यात रघुनाथ में जो बयान दिया है, उसमें अनंत सिंह पर गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. इधर पुलिस ने केस दर्ज होते ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है. 


थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले में विधायक समेत 14 लोगों को नामजद और तीन चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शनिवार की सुबह 10 बजे बकमा गांव में रघुनाथ के ऊपर फायरिंग हुई थी.