ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

विधानसभा समितियों की बैठक 9 जून से, कोरोना प्रोटोकॉल के साथ होगी मीटिंग

विधानसभा समितियों की बैठक 9 जून से, कोरोना प्रोटोकॉल के साथ होगी मीटिंग

08-Jun-2021 07:49 AM

PATNA : बिहार में 9 जून से विधानसभा समितियों की बैठक होगी. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न समिति के सभापतियों के साथ वर्चुअल बैठक के बाद यह निर्देश दिया है. मीटिंग में समितियों के सभापति ने बैठक कराने पर अपनी सहमति दी. इसके पहले उन्होंने कोरोना से उत्पन्न हुई स्थितियों की समीक्षा भी की थी. 


बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 1 दिन में अधिकतम 8 समितियों की बैठक होगी. बैठक भी एक निश्चित अंतराल के बाद होगी जिससे एक ही समय में काफी भीड़ भाड़ की स्थिति न हो. बैठकों में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होगा. उन्होंने बैठक से पहले सभापतियों के कक्ष को पूरी तरह से सेनेटाइज करने का भी निर्देश दिया.  


आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना कंट्रोल जरूर हुआ है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में जनप्रतिनिधि होने के कारण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और उससे कहीं ज्यादा है. हमें अपने दायित्व को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बड़ी सजगता से निभाना होगा, ताकि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतर सकें और अपनी विधायिका संबंधी जिम्मेवारियों को भी पूरा कर सकें. 


उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण काफी समय से समितियों की बैठक लंबित है. कोरोना के कारण अभी हमें सतर्क-सावधान और जागरूक रहना होगा. वर्चुअल बैठक में विधानसभा समितियों के सभापतिगण जीतनराम मांझी, हरिनारायण सिंह, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, रामप्रवेश राय, अजीत शर्मा, कृष्ण कुमार ऋषि, विनोद नारायण झा, सुदामा प्रसाद, चंद्रहास चौपाल, शमीम अहमद, शशिभूषण हजारी और अफाक आलम के अलावा विधानसभा के प्रभारी सचिव भूदेव राय मौजूद थे.