ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / विधानसभा मानसून सत्र : काला मास्क पहनकर सदन पहुंचे विपक्षी विधायकों ने कहा.....

विधानसभा मानसून सत्र : काला मास्क पहनकर सदन पहुंचे विपक्षी विधायकों ने कहा.. पिटाई को लेकर नीतीश मांगे माफी

26-Jul-2021 10:44 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा पहुंचे. विपक्षी विधायकों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. विपक्षी विधायकों का कहना है कि जिस तरह पिछले सत्र में उनकी पिटाई की गई, इस मामले में सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी होगी.


आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि बजट सत्र में विधायकों की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री को सदन के अंदर खेद जताना होगा. मुख्यमंत्री अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर विपक्ष अपनी रणनीति आगे तय करेगा. भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज हमारी विधायक दल की बैठक भी होने वाली है. हम किसी भी हाल में सरकार को नहीं छोड़ने वाले. विधायकों को सरकार के इशारे पर पीटा गया था और यह बात सबको मालूम है. भाई ने कहा कि इस मामले में केवल 2 कॉन्स्टेबल के ऊपर कार्रवाई की गई. जबकि सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने विपक्षी विधायकों को पीटा और पिटवाया.



महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद रविवार की शाम तेजस्वी ने भी यही बात कही थी. तेजस्वी ने कहा था कि वह नीतीश कुमार से सदन के अंदर खेद जताने की मांग करेंगे. मुख्यमंत्री को इस मामले पर सदन में खेद जताना चाहिए. विधायकों की पिटाई का मतलब मानसून सत्र के पहले दिन आज ही गर्म नजर आ रहा है. आज सदन में विधाई और अन्य कार्य नहीं होने हैं, जो प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. लेकिन इसके बावजूद विपक्ष के तेवर पहले दिन खड़े नजर आ रहे हैं.