पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Feb-2024 12:07 PM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा में आज बिहार में जमीनों की जमाबंदी को आधार से लिंक करने का मामला सदन में उठा। बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछा कि आखिर कबतक इस काम को पूरा किया जाएगा। जिसपर सरकार ने सदन में अपना जबाव रखा।
बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सूबे मे जमाबंदी अभी भी आधार से नहीं जुड़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल जमाबंदी 4 करोड़ 8 लाख है, जिसमें महज 84 लाख 36 हजार 431 जमाबंदी को ही आधार से लिंक गिया जा सका है। बाकी जमीनों की जमाबंदी अभी तक आधार से लिंक नहीं हो सकी है।
बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपनी ही सरकार पर इस काम की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि पिछले साल 24 मार्च को सरकार ने सभी समाहर्ता को जमाबंदी को आधार से लिंग करने का निर्देश दिया था। एक साल का समय बीतने को है लेकिन अभी तक केवल 84 लाख 36 हजार 431 जमाबंदी को ही आधार से लिंक किया जा सका है। उन्होंने ने पूछा कि सरकार बताए कि किस पद्धति के तहत बाकी बचे सारे जमाबंदी को आधार से लिंक करने का काम 2024 के अंत कर पूरा कर लेगी।
बीजेपी विधायक के सवाल का सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जवाब दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि काल और परिस्थितियों के कारण जमाबंदी को आधार से लिंक करने का काम ठहर गया था लेकिन अब जमाबंदी के आधार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज होगी और 2024 तक ये काम पूरा होगा। नई तकनीक के जरिए काम जल्द पूरा होगा। काम पूरा होने के बाद भू माफिया से मुक्ति मिलेगी।