हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Nov-2019 01:17 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंचने वाले विधायक जी इन दिनों परेशान हैं. दरअसल विधायक जी की परेशानी विधानसभा कैंपस में मौजूद आवारा कुत्तों को लेकर है. आवारा कुत्तों का विधानसभा कैंपस में ऐसा आतंक है कि मजबूत सुरक्षा घेरे को तोड़कर यह कैंपस में दिनभर जमा रहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मानसून सत्र के द्वारा विधानसभा कैंपस में आवारा कुत्ते को देखकर अधिकारियों को हड़का चुके हैं लेकिन शीतकालीन सत्र में भी हालत जस के तस है
गौरतलब है कि विधानसभा परिसर के अंदर आम आदमी के लिए घुसना भले ही मुश्किल है लेकिन गली के कुत्ते के लिए यह बहुत ही आसान है. ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन देखने को मिला, जब कुत्तों को एक झुंड विधानसभा परिसर में देखने को मिला. कुत्ते को देख नगर निगम का कर्मचारी उसे भगाते नजर आए पर कुत्तों ने भी उन्हें जमकर छकाया.
बता दें कि शीतकालीन सत्र से पहले ही डीएम-एसपी ने सख्त हिदायत दिया था कि सदन चलने के दौरान परिसर में कोई कुत्ता पोटिको के तरफ दिखाई नहीं दे. इसके लिए नगर निगम को विशेष तौर पर हिदायत दी गई थी. पर इसके बावजूद शीतकालीन सत्र में लाख कोशिश के बाद भी सदन के बाहर कुत्ते को घूमने से कर्मचारी नहीं रोक पाए.
बता दें कि पिछले सत्र में भी विधान परिसद के पोटिको में कुत्ते घुस गए थे, जिसे देखकर सीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी. इस बार भी तमाम तैयारियाों के बीच सदन के बाहर कुत्तों का झुंड आराम से घूमता नजर आया.