पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Feb-2024 11:47 AM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा में आज केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगबबूला होने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।
दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने केके पाठक और बीजेपी विधायक द्वारा सदन में विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने के मामले को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दल के विधायक हंगामा करने लगे और केके पाठक को हटाने की मांग करने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विपक्ष पर गरम हो गए और जमकर लताड़ लगाई।
इसके बाद विपक्ष सदन से वॉक आउट कर गया। बिहार विधानसभा के वाक आउट के बाद सदन से बाहर निकले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश को भी केके पाठक नहीं मान रहे हैं। इस सरकार को एक मिनट भी बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि दलित विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है, माफी मांगने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कल घोषणा किया था और शिक्षा विभाग का आदेश क्या है देख लीजिए। किस तरीके से मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि दलित विधायकों का अपमान हो रहा है और चुपचाप सब लोग बैठ करके देख रहे हैं। इसे महागठबंधन बर्दास्त नहीं करेगा, उन्हें माफी मांगनी होगी।