मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
22-Nov-2024 07:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बीजेपी नेताओं की आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे से होगी। इस बैठक में अगले साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कोर ग्रुप के मेंबर मौजूद रहेंगे।
वहीं, इस बैठक के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में वर्कशॉप रखी गई है। इसमें बिहार बीजेपी के तमाम नेता शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के नेताजों को टिप्स देंगे। वर्कशॉप में सहयोगी दलों के साथ आपसी तालमेल बनाकर चुनाव लड़ने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही आगामी चुनाब से पहले बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
इसमें सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस वर्कशॉप से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक की। इसमें बिहार से बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह मौजूद थे। इसमें सदस्यता अभिमान और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
इधर, भाजपा अपना संगठन पर्व मना रही है। इसके तहत पार्टी में नए सिरे से गठन की कवायद की जा रही है। पार्टी में वार्ड अध्यक्ष से लेकर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही दिल्ली में 22 नवंबर को बीजेपी की एक अहम बैठक होने जा रही है। संगठन चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में ये बैठक होगी। इस दौरान सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।