ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में थानेदार से कहा - वर्दी उतरवा दूंगा, भरी भीड़ में दारोगा को जमकर हड़काया, देखिये वीडियो

23-Sep-2019 09:26 PM

BUXAR : BUXAR: बक्सर में आज जनता दरबार लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भरी भीड़ में ओपी प्रभारी को वर्दी उतरवा देने की धमकी दे डाली. सैकड़ों की भीड़ में मंत्री ने दारोगा को जी भर के हडकाया. मामला एक चौबे समर्थक का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने का था, मंत्री जी अपने समर्थकों के सामने आग बबूला हो उठे.

क्यों भड़के चौबे
दरअसल मंत्री अश्वनी चौबे ने आज बक्सर के डुमरांव नगर भवन में जनता दरबार लगाया था. उनके जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी. तभी किसी ने शिकायत की कि पुलिस ने उसका नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज कर लिया है. ये सुनते ही मंत्री जी भड़क उठे. उन्होंने थानेदार को तलब किया और जी भर के हड़काया. मंत्री ने थानेदार से पूछा कि क्या ये आदमी उन्हें गुंडा नजर आता है. जो गुंडा है उस पर तो कार्रवाई करने की हिम्मत पुलिस में नहीं है. लेकिन निर्दोष लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है. मंत्री जी के कड़े तेवर के सामने थानेदार की जुबान बंद हो गयी. 

ओपी प्रभारी को हड़काने के बाद मंत्री अश्विनी चौबे ने कोने में खड़े डीएसपी को देखा. डीएसपी साहब भी घबराये हुए थे कि कहीं भरी भीड में उनकी भी इज्जत न उतर जाये. लेकिन मंत्री ने फरियादी को कहा कि वो जाकर डीएसपी को अपना कागज दे दे. डीएसपी साहब उचित कार्रवाई करेंगे. देखिये वीडियो में कैसे थानेदार को मंत्री जी ने जमकर हड़काया.