बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
14-Aug-2024 08:28 PM
By First Bihar
DESK: ठनका गिरने से 3 हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी है जबकि 5 खिलाड़ी वज्रवात से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टूटीकेल पंचायत के झपला में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी हॉकी खिलाड़ी जा रहे थे तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी इसी दौरान बादल के गरजने के बाद ठनका उसी पेड़ पर गिर गया जिस पेड़ के नीचे हॉकी प्लेयर्स बारिश से बचने के लिए खड़े थे। ठनका गिरने से कई प्लेयर्स बुरी तरह झुलस गये।
वही तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि 5 खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गये। मृतकों की पहचान सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस के रूप में हुई है। जबकि घायल खिलाड़ियों की पहचान क्लेमेंट बागे,जैलेश बागे,सलीम बागे,पतरस बागे और पतिराम बागे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायलों को कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांचों खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है।