Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
05-Oct-2019 05:38 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में भारी वर्षा से तबाही मची हुई है. वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई हैं. एक महिला समेत कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. ठनका गिरने के कारण झुलसने से दो मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया. जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना बेगूसराय जिले की है. जहां बखरी थाना इलाके के बागबन अभुआर गांव और सहायक थाना इलाके जगदीशपुर की है. जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. कई लोग ठनका की चपेट में आने से जख्मी हो गए हैं. मृतकों की पहचान जगदीशपुर वार्ड नंबर 1 के रहने वाले मुगल राय का के बेटे गंगासागर राय के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी के साथ चारा लाने के लिए खेत में गया हुआ था. तभी अचानक वज्रपात होने के कारण उसकी मौत हो गई. पत्नी जख्मी बताई जा रही है.
पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत, एक महिला जख्मी
दूसरी घटना पूर्णिया जिले की है. जहां ठनका गिरने से 2 मवेशियों की जान चली गई. एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. घटना जिले के रुपौली प्रखंड के रामपुर परिहट पंचायत की है. जहां गोखली टोला में बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई.