ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Jul-2021 08:53 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान दुखन पासवान की 35 वर्षीया पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
घटना दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आधारपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को महिला अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी तभी तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर घनश्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गयी है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।