मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
10-Dec-2019 12:25 PM
PATNA : मुथुट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वैशाली पुलिस ने पटना में छापेमारी करते हुए लूटे गए 10 किलो सोना समेत एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि वैशाली से लूटा गया सोना बख्तियारपुर के ददौर गांव में रखा गया है. सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने ददौर गांव के घर से 10 किलो सोना समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखते ही आरोपी ने गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिसके बाद गंभीर हालत में घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि 23 नवंबर को वैशाली के यादव चौक के पास के मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोने की लूट हुई थ. इस घटना को 7 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था. बताते चले कि दिन के उजाले में देश की यह सबसे बड़ी ज्वैलरी लूट की घटना थी. इस कांड के बाद पटना मुख्यालय से तिरहुत आइजी के नेतृत्व में राज्य की सबसे बड़ी एसआइटी का गठन किया गया था.