हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Nov-2019 06:54 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां पुलिस टीम के ऊपर हमले की सूचना मिल रही है. रेड मारने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला है. इस घटना में एक महिला सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के गंगाब्रिज थाना इलाके की है. जहां कर्णपुरा बाजार में बदमाशों ने पुलिस की टीम को अपना निशाना बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने मद्य निषेध की टीम और पुलिस पर हमला बोला है. इस हमले में एक महिला सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच मच गया. बताया जा रहा है कि मद्य निषेध टीम की गाड़ी को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर जिले के कई वरीय अधिकारी पहुंचे हैं.