PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
21-Dec-2020 05:40 PM
By Munna Khan
VAISHALI : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की है. पिस्टल भिड़ाकर रुपये लुटे गए हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले के पातेपुर इलाके का है, जहां बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की है. बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीएसपी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ़ तौर पर दिख रहा है कि आखिरकार किस तरीके से चंद मिनिट में अपराधी पैसे लूटकर फरार हो गए.
बताया जाता है कि काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार लहराते हुए अपराधी थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे और ग्राहक सेवा केंद्र के काउंटर में रखे 1 लाख 30 हजार 4 सौ तीस रुपये लूटकर भाग गए. ग्राहक सेवा केंद्र पर तैनात चौकीदार ने जब तक भागकर शोर मचाया तब तक अपराधी भागने में सफल हो चुके थे.
इस ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन बलिगांव के चांदपरा गांव निवासी अजीत कुमार करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस के अलावा वैशाली के पुलिस कप्तान मनीष, एसपी अभियान कुमार आलोक एवं महुआ डीएसपी पूनम केसरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच की. एसपी के निर्देशन में पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है.
इस घटना संबंध में बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सीएसपी लूट मामले में पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पूरे इलाके की नाकेबंदी करके लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. वहीं दिन-दहाड़े घटित लूट की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.