ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / news / सुप्रिया के परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने...

सुप्रिया के परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

17-Sep-2021 12:43 PM

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में दो दिन पहले एक लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई थी. उसी के परिजनों से मुलाकात करने आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान महनार गांव पहुंचे जहां उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. मौके पर चिराग ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला भी बोला. 


चिराग पासवान ने कहा कि दो दिन पहले ही इस गांव में उमाशंकर ठाकुर की बेटी सुप्रिया की निर्मम हत्या कर दी गई. लेकिन अब तक पुलिस उसके हत्यारों को पकड़ पाने में कामयाब नहीं हो सकी है. बिहार में लूट, हत्या और बलात्कार जैसे घटनाएं आम बात हो गईं हैं. शर्म की बात तो यह है कि इन सभी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आते ही नहीं हैं. 


चिराग ने सरकार से यह मांग रखी कि जल्द से जल्द इस मामले की जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच की जाए और जो भी दोषी पाए जाते हैं उन्हें स्पीडी ट्रेल कराकर फांसी की सजा दी जाए. मुलाकात के समय चिराग पासवान के साथ पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, रविंद्र सिंह, अजय कुशवाहा, अरविंद सिंह, परशु राम पासवान, ओम प्रकाश भारती, राजद विधायक रणविजय साहू समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे. 


आपको बता दें कि दो दिन पहले प्लूरल्स पार्टी से मोरवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमा शंकर ठाकुर की बेटी सुप्रिया कुमारी समस्तीपुर में कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी.