मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
10-May-2021 07:38 AM
PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर वैक्सीन की बर्बादी हो रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन वेस्ट करने वाले 10 राज्यों की एक लिस्ट बनाई है जिसमें बिहार 6वें स्थान पर है. मेघालय, तमिलनाडु, दमन और मणिपुर से भी अधिक वैक्सीन की बर्बादी बिहार में हुई है. बता दें कि वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा वैक्सीन की बर्बादी हुई थी. डोज का कंबीनेशन और लाभार्थियों की संख्या में मैच नहीं करने के कारण समस्या आई है.
आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट में वैक्सीन की बर्बादी करने वाले देश के 10 राज्यों को क्रमवार रखा गया है जो जिस हिसाब से वैक्सीन की बर्बादी किए हैं. वैक्सीन की बर्बादी का आंकड़ा प्रतिशत में जारी किया गया है. केंद्र सरकार ने 9 मई तक की रिपोर्ट जारी की है. सबसे अधिक वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य लक्षद्वीप है और सबसे कम वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य मणिपुर है. इस लिस्ट में बिहार 4.96 % के साथ 6वें स्थान पर है.
लक्षद्वीप में वैक्सीन की सबसे अधिक 22.74%, हरियाणा में 6.65%, असम में 6.07%, राजस्थान में 5.50%, बिहार में 4.96 %, दमन में 4.93%, मेघालय में 4.21%, तमिलनाडु में 3.94% और मणिपुर में 3.56% बर्बादी हुई है.