ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, सभी...

उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, सभी मुस्लिम बहुल इलाके में उम्मीदवार उतारने का लिया फैसला

29-Feb-2024 10:28 PM

By First Bihar

DESK: हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। 


जिन सीटों पर ओवैसी अपना उम्मीदवार उतारेंगे वो मुस्लिम बहुल इलाका है। इन सातों सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में पार्टी जुट गई है। ऐसे में ओवैसी का यह कदम इंडिया गठबंधन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इससे समाजवादी पार्टी को भी नुकसान पहुंच सकता है। 


इंडिया गठबंधन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रवक्ता आसिम वकार ने बताया कि उनकी पार्टी अखिलेश यादव की संभावित सीट आजमगढ़ में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। साथ ही शिवपाल यादव की बदायूं सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। वही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे की सीट फिरोजाबाद से भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और मेरठ में ओवैसी की पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। 


बता दें कि 2022 में ओवैसी की पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 95 सीटों पर AIMIM ने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाए। विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने बहुत मेहनत किया था। कई रैलियों को उन्होंने संबोधित किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। अब ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सात सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। अब देखना यह होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी का खाता खुल पाता है या नहीं।