ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / UPSC में सफलता के बाद घर पहुंची अंशु प्रिया, बैंड बाजों के साथ...

UPSC में सफलता के बाद घर पहुंची अंशु प्रिया, बैंड बाजों के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत

11-Jun-2022 03:10 PM

MUNGER: देश में बिहार का नाम भले ही गरीब राज्यों की कतार में शामिल है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खास तौर पर सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं में बिहारियों का जलवा हमेशा से कायम रहा है। विशेष तौर पर छोटे शहरों से बाहर आने वाली प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में मुंगेर के चार अभ्यर्थियों ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिसमें असरगंज प्रखंड क्षेत्र के दुलहर गांव निवासी अंशु प्रिया ने टॉप 20 में जगह बनाते हुए 16वीं रैंक हासिल की है। वो शनिवार को अपने पैतृक स्थान दुलहर गांव पहुंची।जहाँ पहुंचते ही चोरगांव पंचायत की मुखिया बॉबी देवी ने सभी ग्रामवासियों की ओर से गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। बैड बाजों के साथ अंशु प्रिया का अभिनंदन किया गया। उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। 


अपने गांव के लोगों को देख अंशु प्रिया का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने कहा कि आज के युवा जो भी सपना देखते हैं उस सपने को साकार करने के लिए अपने आप में एक जुनून पैदा करना पड़ता है। बता दें कि बीते सोमवार को जारी किए गए यूपीएससी रिजल्ट में 16वां स्थान प्राप्त करने वाली मुंगेर के असरगंज प्रखंड की बेटी डॉक्टर अंशु प्रिया शिक्षक पिता की पुत्री हैं। 


शैक्षणिक वातावरण में पली बढ़ीं अंशु प्रिया के पिता शैलेंद्र कुमार और दादा सरकारी शिक्षक हैं। उनकी दादी भी शिक्षिक थीं। अंशु के पिता संदलपुर कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मां इंदु कुमारी ने इतिहास में स्नातकोत्तर किया है और वह हाउस वाइफ हैं। शिक्षक परिवार में जन्मीं डॉ अंशु प्रिया की प्रारंभिक पढ़ाई मुंगेर के नोट्रेडम स्कूल से हुई है। दिल्ली एम्स में डॉक्टर अंशु प्रिया वर्ष 2013 में एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद वर्ष 2018 में पटना एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली एम्स में कार्य कर रही है। परिवार के लोग अंशु प्रिया के सफलता से काफी खुश है।