बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
16-Apr-2024 02:35 PM
By First Bihar
DELHI : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में पूरे देश में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। जबकि अनिमेष प्रधान सेकेंड और दोनुरु अनन्या रेड्डी थर्ड टॉपर बनी हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 में टॉप टेन में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों में आदित्य श्रीवास्तव फर्स्ट टॉपर, अनिमेष प्रधान सेकेंड टॉपर, दोनुरु अनन्या रेड्डी थर्ड टॉपर, फोर्थ टॉपर- पीके सिद्धार्थरामकुमार, पांचवें स्थान पर रुहानी, छठे स्थान पर सृष्टि डबास, सातवें पायदान पर अनमोल राठौर, आठवें स्थान पर आशीष कुमार, नौवे स्थान पर नौशीन और एश्वर्यम प्रजापति ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के फाइनल परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत कुल 1143 पदों के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। सफल अभ्यर्थियों में 347 जनरल, 115 ईडब्लूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है। सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मार्क्स रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन बाद जारी होगा।