ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / उपचुनाव रिजल्ट के बाद राबड़ी आवास पर RJD की अहम बैठक, मीटिंग में...

उपचुनाव रिजल्ट के बाद राबड़ी आवास पर RJD की अहम बैठक, मीटिंग में संगठन चुनाव को लेकर भी होगी चर्चा

25-Oct-2019 09:52 AM

PATNA : बिहार उपचुनाव के रिजल्ट ने सभी पार्टियों को हैरान किया है. उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला. वहीं जेडीयू को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा. हालांकि राजद को भी बड़ी कामयाबी नहीं मिली लेकिन पार्टी ने दो सीटों पर सफलता हासिल की. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शुक्रवार को अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के साथ-साथ संगठन चुनाव को लेकर भी पार्टी के आलाकमान बातचीत करेंगे. 


संगठन चुनाव को लेकर आरजेडी की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर आरजेडी के जिला निर्वाचित पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक होगी. आरजेडी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने यह बैठक बुलाई है. मीटिंग में सभी जिलाध्यक्षों, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है.


आरजेडी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के मुताबिक इस बैठक में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता भी उपस्थित रहेंगे.