ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भीड़ नहीं जीत की गारंटी चाहते हैं तेजस्वी, उपचुनाव में वोट मैनेजमेंट पर...

भीड़ नहीं जीत की गारंटी चाहते हैं तेजस्वी, उपचुनाव में वोट मैनेजमेंट पर किया फोकस

15-Oct-2019 12:35 PM

PATNA : विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले तेजस्वी यादव अब चुनावी जनसभा में भीड़ देखकर उत्साहित नहीं होते। तेजस्वी भीड़ से ज्यादा अब इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव कैसे जीते। तेजस्वी यादव ने इसके लिए वोट मैनेजमेंट पर अपना पूरा ध्यान लगा दिया है। 


दरअसल तेजस्वी यादव पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की दुर्दशा देख चुके हैं। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव को हर जगह समर्थकों की भीड़ दिखी थी। चुनावी जनसभा में युवाओं की बड़ी मौजूदगी के बावजूद पार्टी का बिहार में खाता तक नहीं खुला। इस करारी हार के बाद तेजस्वी यादव अज्ञातवास पर चले गए थे और आत्म चिंतन के बाद तेजस्वी इस बात को समझ पाए कि उनकी चुनावी जनसभा में भीड़ होने के बावजूद लोगों ने पार्टी को वोट नहीं दिया। 


लोकसभा चुनाव से सीख लेने के बाद उपचुनाव में तेजस्वी यादव अब प्रचार के दौरान भीड़ का अभिवादन तो करते हैं लेकिन वह इसे जीत की गारंटी नहीं मानते। चुनावी जनसभा से तेजस्वी लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं लेकिन प्रचार कार्यक्रम थमने के बाद तेजस्वी हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे नेताओं से वन टू वन मुलाकात कर रहे जो आरजेडी कैंडिडेट के लिए वोटों का जुगाड़ कर सकते हैं। तेजस्वी का नया स्टाइल उनके पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता है। तेजस्वी अब समझ चुके हैं की चुनावी रैली में आकर उन्हें सुनने वाला हर शख्स आरजेडी का वोटर नहीं है, अगर चुनाव जीतना है तो उसके लिए वोट मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हालांकि तेजस्वी यादव अपने इस प्रयास में कितना सफल हो पाते हैं यह तो विधानसभा उपचुनाव का परिणाम ही बताएगा।