ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन, सीट शेयरिंग का पेंच भी सुलझा;...

यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन, सीट शेयरिंग का पेंच भी सुलझा; इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी राहुल की पार्टी

21-Feb-2024 06:21 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर आखिरकार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील फाइनल हो गई। बुधवार की देर शाम दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। 


इंडी गठबंधन में शामिल दलों के बीच हुए डील के मुताबिक, यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में 17 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 63 सीटों पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दी है।


बुधवार को लखनऊ में सपा और कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे का ऐलान किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान हुआ।


उत्तर प्रदेश की जिन 17 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, उनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं। बाकी बची 63 अन्य सीटों पर समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल अपने प्रत्याशी उतारेंगे। वहीं मध्य प्रदेश चुनाव में सपा ने खजुराहो की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर एमपी में कांगेस के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।