ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

UP में BJP का खेल बिगाड़ने चले चिराग पासवान: उप चुनाव में भाजपा की सीटिंग सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने का किया ऐलान

17-Oct-2024 06:57 PM

By First Bihar

DELHI: केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद बीजेपी के खिलाफ तेवर दिखा रहे चिराग पासवान ने अब फिर नया दांव चला है. चिराग की पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने का एलान कर दिया है. चिराग की पार्टी ने कहा है कि वह उन दो सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी, जो पहले से बीजेपी की सीटिंग सीट रही है. दिलचस्प बात ये भी है कि चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में भी कैंडिडेट उतारे थे. चिराग की पार्टी को तब सिर्फ 0.01 परसेंट वोट मिले थे.


वैसे, पहली दफे केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पिछले चार महीने में चिराग पासवान चार बड़े मसलों पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी  के स्टैंड से अलग बयान दे चुके हैं. अब चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी. इन दोनों सीट पर भाजपा के विधायक थे जो पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए हैं. उनके इस्तीफे की वजह से उप चुनाव हो रहा है.


बीजेपी ने यूपी की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है, उनमें ये दोनों सीट शामिल हैं. चिराग की लोजपा-आर केंद्र में एनडीए सरकार में रहते हुए भी यूपी में भाजपा के खिलाफ लड़ेगी. लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा है कि पार्टी प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट और मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रत्याशी देगी. 


दिलचस्प बात ये है कि लोजपा(रामविलास) का उत्तर प्रदेश में कोई आधार नहीं रहा है. 2022 के यूपी चुनाव में चिराग की लोजपा-आर भी लड़ी थी. उस चुनाव में चिराग की लोजपा-आर 21 सीट लड़ी थी और सारी सीटों पर जमानत गंवा बैठी. चिराग की पार्टी को सिर्फ 0.01 परसेंट वोट मिला था. इसके बावजूद चिराग पासवान की पार्टी ने उप चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है. 


झारखंड में बीजेपी से रार

उधर, चिराग पासवान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी से पंगा लेने के मूड में नजर आ रहे हैं. चिराग की पार्टी ने झारखंड में 11 सीटों पर दावा ठोंका है. वैसे चर्चा ये है कि बीजेपी ने झारखंड में चिराग पासवान को एक सीट ऑफर की है लेकिन वे तीन सीट मांग रहे हैं. गुरूवार को चिराग पासवान और बीजेपी की ओर से झारखंड चुनाव के प्रभारी बनाये गये असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मुलाकात हुई है. हरियाणा में शपथ ग्रहण के लिए दोनों एक ही चार्टर्ड विमान से गए थे. चर्चा है कि चिराग को सरमा ने एक सीट पर तैयार कर लिया है.