इस फोरलेन के बनने से कम होगी बिहार से झारखंड की दूरी, इन जिलों को भी मिलेगा फायदा National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश को लूटा, आजादी के सेनानियों का किया अपमान” Success Story: बिना कोचिंग के बिहार की बेटी UPSC क्रैक कर बनीं IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 208 रैंक प्रेमिका से मिलने की सजा: घरवालों ने सेविंग ब्लेड से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में ज़िंदगी-मौत की जंग Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत योजना के तहत जमालपुर और नव-निर्मित मुंगेर स्टेशन का डीआरएम मनीष गुप्ता ने किया स्थलीय निरीक्षण Bihar Education News: महिला शिक्षक को परेशान करना शराबी BEO को पड़ा महंगा, पहले जेल फिर निलंबन, जेल से निकलते फिर हुए सस्पेंड Bengal violence: कांग्रेस सांसद का बीजेपी ,आरएसएस पर हमला, कहा... बंगाल की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण, देश में फैलाना चाहते हैं धार्मिक उन्माद Bihar News: प्रेमिका को घर छोड़ने गए युवक की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने साजिशन हत्या के लगाए आरोप Bihar News: सासाराम में बाबा साहब की पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, सड़क जाम Bihar Politics: NDA में शामिल होने की अटकलों पर मुकेश सहनी ने लगाया विराम, कहा- बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार
28-Jul-2021 02:38 PM
By SAURABH
DESK: उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में बिहार के 12 लोग शामिल हैं। भीषण सड़क हादसा यूपी के बाराबंकी जिले में हुई है। जिसमें 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रूपये देने का एलान किया है। इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। वही घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे गये हैं।
गौरतलब है कि लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस हादसे का शिकार हुई है। डबल डेकर बस को एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात तकरीबन 1 बजे अयोध्या बॉर्डर के पास कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस खराब हो गई। बस का एक्सल टूट गया था।
बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसके ड्राइवर और स्टाफ रिपेयरिंग करवा रहे थे इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी बस को देख नहीं पाया। इस सड़क हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई। जिसमें 12 लोग बिहार के रहने वाले हैं। वही बिहार के दस लोग इस हादसे में घायल हुए है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। अभी तक इस हादसे में बिहार के 12 लोगों की मृत्यु एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रूपये देने का एलान किया है। इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाराबंकी में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस घटना में बिहार के 12 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता तथा घायलों के समुचित इलाज एवं उन्हें बिहार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है।
इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने यह ट्वीट किया है कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है।
सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे में कुल 18 लोगों की मौतें हुई है। जिसमें बिहार के 12 लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश बस हादसे में सीतामढ़ी के चार लोगों की मौत हुई है। वही 6 लोग घायल हुए है। मृतकों में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर और सोनबरसा प्रखंड के लोग शामिल हैं।
बिहार के 12 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। उनके नाम इस प्रकार हैं।
1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना पैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामड़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया पुत्र लरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी पुत्र रुदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
8. बलराम मण्डल पुत्र स्व० छिताल मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी महेशकुट थाना करसाकुडा जनपद अररिया, बिहार
10. बउवा पुत्र हरिकेशन मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया, बिहार
11. नरेश पुत्र सीताराम उम्र 37 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
12. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया उम्र 30 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजसोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों के नाम इस प्रकार हैं।
1. मिथिलेश पुत्र तारा पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
2. सुरेश पुत्र प्रकाश पंडित उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामड़ी, बिहार
3. शम्भू सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी उम्र 35 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामड़ी, बिहार
4. जोगेन्द्र पुत्र सज्जनराय उम्र 45 वर्ष निवासी जहांगीरपुर थाना श्यामपुरमारा जनपद सीवर, बिहार
5. मिश्री लाल पुत्र चिगी उम्र 50 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
6. इन्दल सहानी पुत्र रामविजय निवासी कोठियाटोला थाना रुनीसैदपुर जनपद सौतामड़ी, बिहार
7. भोला सहानी पुत्र अहूरन सहानी उम्र 45 वर्ष निवासी बेलाही थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
8. शम्भू पुत्र बच्चेलाल उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
9. संतोष पुत्र जगदीश सहानी उम्र 22 वर्ष निवासी कोठिया थाना रुनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार जिला अस्पताल में उपचाररत
10. सुशील पंडित पुत्र अकलदेव उम्र 35 वर्ष निवासी खोपा थाना कन्हौली जनपद सौतमढ़ी, बिहार