शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
05-Oct-2023 03:11 PM
By First Bihar
BUXAR: यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी आरजू खान को पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से आरजू खान यूपी और बिहार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार शातिर के खिलाफ नकली नोट छापने, हथियारों की तस्करी और गौ तस्करी जैसे संगीन आरोप हैं।
दरअसल, यूपी पुलिस की टीम कार सवार आरजू खान का पीछा करते हुए बक्सर पहुंच गई थी। यूपी पुलिस की टीम ने औद्योगिक थाने की पुलिस से संपर्क साधा और शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। यूपी में अपराध की वारदातों को अंजाम देकर आरजू बक्सर के सारीमपुर स्थित अपने घर चला आता था। बक्सर के नगर थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें वह बेल पर है।
वहीं यूपी के अलग-अलग थानों में आरजू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।जिसमें नकली नोट छापने, गौ तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। यूपी की पुलिस लंबे समय से आरजू को तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरजू को उसके पैतृक घर से धर दबोचा। अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद यूपी पुलिस की टीम उसे अपने साथ ले गई। बता दें कि साल 2019 में रकीब खान उर्फ आरजू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नरही में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।