ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / यूपी चुनाव : सांसद अजय निषाद पर भड़के मुकेश सहनी, कहा- BJP के...

यूपी चुनाव : सांसद अजय निषाद पर भड़के मुकेश सहनी, कहा- BJP के कहने पर भौंक रहे हैं

10-Dec-2021 04:46 PM

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी भी कमर कस चुके हैं. यूपी में अपने पांव जमाने में लगे  मुकेश सहनी इन दिनों यूपी का दौरा कर रहे हैं. बिहार में वे बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं लेकिन यूपी में वह बीजेपी के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं. मुकेश सहनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टक्कर देने की तैयारी में हैं. 


हालांकि, ये बात बीजेपी को रास नहीं आ रही है. बीजेपी सांसद अजय निषाद का कहना है कि उनकी महत्वाकांक्षा काफी अधिक है. वे राजनीति में बहुत जल्दी, बहुत कुछ हासिल कर लेना चाहते हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि वो बीजेपी की अनुकंपा पर हैं. वे पहले ऐसे नेता हैं, जो हार कर नेता बने हैं. योगी के सामने उनका टिकना भी मुश्किल है. टक्कर तो बहुत दूर की बात है.


अजय निषाद के इस बयान पर शुक्रवार को सहनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अजय निषाद खुद की भाषा नहीं बोल रहे हैं. वो बीजेपी के कहने पर "भौंक" रहे हैं. बीजेपी बोलेगी चुप रहने को तो वो चुप रहेंगे. बीजेपी के कौन लोग ये बोल रहे हैं, ये मुझे नहीं मालूम, लेकिन पार्टी के स्तर से ही वो बोल रहे हैं. इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन इस बात से थोड़ी तकलीफ है कि हमारे समाज का बेटा ही हमारे बारे में ऐसा बोल रहा है.


सहनी ने कहा कि वो लोग प्रेशर पॉलिटिक्स करना चाहते हैं. उन्हें जो भी करना है करे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें पता है कि हमें जमीन पर संघर्ष करना है, लड़ाई लड़नी है. कई जगह गाली, तो कहीं मार भी खाना है. तो ये उन्हें सोचना है. हम तो मार और गाली खाने के लिए खड़े हैं, हम तो जमीन पर अपना काम करेंगे ही.