चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
30-Nov-2021 09:16 AM
PATNA : बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी समेत अन्य तरह की अनियमितताओं का मामला इन दिनों सुर्खियां बना हुआ है. सरकार और राजभवन इस मामले पर आमने सामने नजर आ रहे हैं. ऐसे में आज बिहार विधान परिषद में यह मामला गर्मा सकता है. बिहार विधान परिषद में कांग्रेस की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया गया है.
विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने परिषद में इस मामले पर कार्य स्थगन का प्रस्ताव देते हुए इस पर चर्चा की मांग की है. प्रेमचंद मिश्रा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि विश्वविद्यालयों में जिस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं, ऐसे में इस मामले पर सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए. सरकार को सदन में यह बताना चाहिए कि आखिर इन गड़बड़ियों को लेकर वह क्या कदम उठा रही है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि सदन में तत्काल कर स्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर चर्चा होनी चाहिए.
दोपहर 12 बजे जब विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी तो इस मामले को प्रेमचंद मिश्रा सदन में रखेंगे. हालांकि विधान परिषद के सभापति यह तय करेंगे कि कार्य स्थगन प्रस्ताव को मंजूर किया जाएगा या नहीं. हालांकि इस बात की संभावना नहीं नजर आती कि प्रस्ताव पर सदन में कोई चर्चा हो क्योंकि आज पहले से विधायी और वित्तीय कार्य तय हैं. हालांकि विश्वविद्यालयों में गड़बड़ी का मामला शीतकालीन सत्र के दौरान जरूर गर्मा आएगा.