ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / ट्विटर पर सुशील मोदी से भिड़े मांझी, कहा-नीतीश को खुश करने के लिए...

ट्विटर पर सुशील मोदी से भिड़े मांझी, कहा-नीतीश को खुश करने के लिए करते हैं ट्वीट, पहले शाह-गिरिराज का कराएं इलाज

22-Nov-2019 08:22 PM

PATNA:  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बीएचयू के प्रोफेसर को लेकर एक ट्वीट किया. जिसके बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जवाब दिया कि पहले अपने अमित शाह और गिरिराज सिंह को पहले इलाज कराएं. 

सुशील मोदी ने किया ये ट्वीट

सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.फिरोज खान की नियुक्ति का धर्म के आधार पर विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं.यदि इस्लाम के मानने वाले लोग वेद-पुराण का अध्ययन-अध्यापन कर रहे हैं, तो यह हमारे लिए गर्व का विषय होना चाहिए. अविभाजित बिहार में ईसाई मत के फादर कामिल बुल्के रांची विवि में हिन्दी के अध्यापक थे, रामचरित मानस पर प्रवचन करते थे, लेकिन यहां पर उनका विरोध नहीं हुआ. बीएचयू प्रकरण पर भी सबको सद्भाव का परिचय देना चाहिए ताकि किसी को घटिया राजनीति करने का मौका न मिले.’’

मांझी ने दिया ये जवाब

मोदी का ट्वीट पढ़ने के बाद मांझी भड़क गए और जवाब दिया कि ‘’आपके आका (बडे नेता) समाज में धर्म-मज़हब के नाम पर नफरत का जहर डालतें हैं और आप सत्ता में बने रहने और नीतीश कुमार को खुश करने के लिए इस तरह का ट्वीट करतें हैं. अगर सही मायने ने आप इन तत्वों का विरोध कर रहें हैं तो पहले अमित शाह और गिरिराज सिंह जैसों का इलाज करवाईए.