ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / ऑटो सेक्टर में मौजूदा 28 फीसदी से नहीं घटेगा GST, सुशील मोदी ने...

ऑटो सेक्टर में मौजूदा 28 फीसदी से नहीं घटेगा GST, सुशील मोदी ने कहा- 45 हजार करोड़ का होगा नुकसान

14-Sep-2019 09:08 PM

By 9

BENGALURU: बंगलुरु में आयोजित जीएसटी-आईटी कमिटी की बैठक के बाद इसके अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि ऑटो सेक्टर में जीएसट के दर को 28 फीसदी से 18 फीसदी किए जाने को लेकर ज्यादातर राज्य तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी की दर घटायी जाती है तो इससे 45 हजार करोड़ रुपए के राजस्व की हानि होगी. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 24 सितंबर से रिफंड का भुगतान सीधे टैक्स पेयरों के खाते में किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 1 जनवरी साल 2020 से जीएसटी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर को अनिवार्य करने के साथ साथ नए रिटर्न नियम को भी लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले जहां जीएसटी के दौरान बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी कर बिना किसी कारोबार के भी अनेक लोग निबंधन करा कर करोड़ों की हेराफेरी कर रहे थे, उन पर नकेल कसने के लिए अब 01 जनवरी, 2020 से निबंधन के लिए आधार संख्या को अनिवार्य कर दिया गया है. पहले से निबंधित डीलरों के लिए भी आधार संख्या देना अनिवार्य होगा.