बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jun-2024 09:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को वीरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर की है जहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचंबा पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजू मल्लिक के 25 वर्षीय पुत्र राजेश मल्लिक के रुप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी ताजपुर गांव स्थित चौराहा पर पहुंचते ही एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.