हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Sep-2021 08:51 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां ट्रेन से कटकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना मुज़फ़्फ़रपुर-हाजीपुर रेलखंड के रामदयालु-तुर्की के बीच हुई. बताया जा रहा है कि अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोग मौके से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर मृतकों पर पड़ी. दोनों को क्षत विक्षत हालत में देखकर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने इस बात की सूचना जीआरपी को दी. घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अंधेरा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी बीच गाड़ी संख्या 04006 लिच्छवी एक्सप्रेस आ गयी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. इस संबंध में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने कहा कि घटना की सूचना पर बल भेजा गया था. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग मृतकों के शव लेकर चले गए हैं. छानबीन की जा रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.