ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jul-2021 04:37 PM
PATNA: पटना-गया रेलखंड के तारेगना और नदौल स्टेशन के बीच दो बहने अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस दौरान बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत गयी जबकि छोटी बहन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे मसौढ़ी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मृतका की पहचान 13 वर्षीय पिंकी कुमारी और घायल छोटी बहन की पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जो नदौल गोलापर गांव के राजबल्लभ यादव की बेटियां है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बहनें खेत में काम कर रहे पिता को खाना पहुंचाने के लिए जा रही थी। खेत में जाने के दौरान दोनों बहने रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी अचानक पटना की ओर जा रही भभुआ-पटना पलामू एक्सप्रेस सामने आ गयी।
ट्रेन से बचने के लिए दोनों बहने अप लाइन की ओर भागी लेकिन इसी बीच गया की ओर जाने वाली मालगाड़ी अप लाइन पर आ गयी। एक साथ दो ट्रेनों को देख दोनों बहनें घबरा गयी और ट्रेन की चपेट में आने से बड़ी बहन पिंकी की मौत हो गयी। जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीएमसीएच में भर्ती पूनम जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इस घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।