ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक...

ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

26-Jul-2021 04:28 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे तभी अचानक पटरी पर ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना अथमलगोला के जमालपुर की है। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भाड़ी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही इस घटना से डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बख्तियारपुर जंक्शन पर दो ट्रेने खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही रेलवे के अधिकारी परिचालन को बहाल कराने में जुटे हैं।