ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया

ट्रेन के इंजन पर विक्षिप्त युवक के चढ़ने से मची-अफरातफरी, राजेन्द्र पुल स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन, काफी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया

ट्रेन के इंजन पर विक्षिप्त युवक के चढ़ने से मची-अफरातफरी, राजेन्द्र पुल स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन, काफी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया

15-May-2021 11:17 AM

DESK:  बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर एक विक्षिप्त युवक के चढ़ने से अफरातफरी मच गयी। इस दौरान राजेन्द्र पुल स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। ट्रेन रुकने से परेशान यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। जिसके बाद उसे इंजन से नीचे उतारा गया। विक्षिप्त युवक की इस रवैय्ये से कई घंटे तक रेलवे प्रशासन भी परेशान रहा। युवक को उतारने के लिए सबसे पहले ट्रेन के इंजन को बंद करना पड़ा फिर हाई टेंशन वायर की बिजली को भी काटना पड़ा।

 

बताया जाता है कि किऊल-बरौनी रेलखंड के बीच राजेन्द्र पुल स्टेशन पर जैसे ही हावड़ा से काठगोदाम को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस रुकी वैसे ही एक विक्षिप्त ट्रेन की इंजन से होते हुए छत पर जा बैठा। ट्रेन के ड्राइवर ने जब उसे इंजन पर चढ़ते देखा तब उसने सबसे पहले इंजन बंद कर दिया और उसे उतारने की कोशिश करने लगा लेकिन वो विक्षिप्त हाई टेंशन वायर से अनभिज्ञ इंजन के ऊपर ही बैठा रहा।


 रेलवे के कर्मचारी लगातार मिन्नत करते रहे। उसे अलग-अलग प्रलोभन देते रहे लेकिन वो नहीं उतरा। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इस बात की सूचना बरौनी रेल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सबसे पहले बिजली काटी गयी। इस दौरान ट्रेन को भी घंटों रोक दिया गया। विक्षिप्त के इंजन पर बैठने की बात जब ट्रेन के यात्रियों और आस पास के लोगों को मिली तो वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भी उसे ट्रेन की इंजन से नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उतरा। 


रेलवे के कर्मचारी और जीआरपी ने उसे उतर जाने की काफी मन्नते की लेकिन उसने एक ना सुनी। फिर काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान विक्षिप्त युवक कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा था। उसकी पहचान करने की कोशिश की गयी लेकिन उसने मुंह तक नहीं खोला। जिसके बाद रेलवे के कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। विक्षिप्त के ट्रेन के इंजन से उतरने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।