ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बक्सर में टला रेल हादसा, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची अपर इंडिया एक्सप्रेस

14-Jul-2019 02:14 PM

By 7

BUXAR : एक बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया है. बक्सर के पास चौसा रेलवे स्टेशन के नजदीक डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. ड्राइवर की समझदारी से इस बड़े रेल हादसे को टाला जा सका. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन जैसे ही चौसा स्टेशन से आगे बढ़ी तो पटरी से आवाज आने के बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया. बक्सर स्टेशन पहुंचने से पहले एक बड़ा हादसा टल गया. 13143 डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस 11:22 में चौसा से पटना की ओर चली थी. कुछ ही समय बाद ट्रेन की पटरी से चटकने की जोरदार आवाज आई. ड्राइवर ने ट्रेन को स्टेशन के पास पास रोक दिया. इस दौरान लोग जमा हो गए. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यात्रियों को भी आवाज सुनाई दी. अचानक ट्रेन रुकने से अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्री अपने कोच से नीचे उतर आए. एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया. जिससे यात्री बाल-बाल बच गए. कोई हताहत होने की खबर नहीं है. सहायक स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को भी घटना के बारे में अवगत कराया गया. हालांकि, रेलवे ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.