दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jul-2021 06:23 PM
DESK: 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में जोश भरने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 खिलाड़ियों से बातचीत की और इसे लेकर उन्हें शुभकामना दी। महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में ये दोनों भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।
मंगलवार को पीएम मोदी जिन खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे उनमें एमसी मैरीकॉम, सानिया मिर्जा, दीपिका कुमारी, नीरज चोपड़ा,दुती चंद,आशीष कुमार, पीवी सिंधु, एलावेनिल वलारिवन, सौरभ चौधरी, शरथ कमल, मनिका बत्रा, विनेश फोगट, साजन प्रकाश और मनप्रीत सिंह शामिल थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ओलंपिक में जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरा। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से कहा कि आपकी सफलता के बाद मैं भी साथ में आइसक्रीम खाऊंगा। पीएम ने कहा कि प्रैक्टिस के दौरान सिंधु के माता-पिता आइसक्रीम खाने से रोका करते थे क्यों कि खेल में फिटनेस काफी मायने रखता है। टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। आप बस अपना 100% दें। उन्होंने ये भी कहा कि पूरा भारत आपके साथ है।