BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
07-Apr-2024 02:52 PM
By First Bihar
DESK : देश भर में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा के बड़े नेता लगातार अपने -अपने एजेंडों पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था तो पीएम मोदी के एक फ़ोन कॉल का बहुत असर हुआ था।
रक्षामंत्री ने कहा कि जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब भारत के बहुत से बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता ने पीएम मोदी से उन्हें यूक्रेन से वापस लाने की गुहार लगाई। ऐसे में पीएम ने बिना देर किए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को फोन लगाया। जिसके बाद साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध को रोक दिया गया। तब सभी भारतीय बच्चे अपने देश वापस आ सके।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। घर में घुस कर लोगों के गले काट दिए गए, लोगों का मार दिया जाता था। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को लेकर चुस्त दुरुस्त कदम उठाए हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली शर्त चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था होती है।
इसके अलावा रक्षा मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है इसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि पहले भारत की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन आज अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया भारत को आशा और विश्वास की नजर से देख रही है। इन सभी बातों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।