ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / तो अब ममता बनर्जी होंगी विपक्ष का चेहरा! पीके ने कांग्रेस के नेतृत्व...

तो अब ममता बनर्जी होंगी विपक्ष का चेहरा! पीके ने कांग्रेस के नेतृत्व पर उठाया सवाल

02-Dec-2021 04:29 PM

DESK : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोला है. उन्होंने देश में विपक्ष के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया है. प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि, 'कांग्रेस जिस विचार और दायरे का प्रतिनिधित्व करती रही है, वह एक मजबूत विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण है. लेकिन कांग्रेस लीडरशिप और खास किसी विशेष शख्स के पास इसका दिव्य अधिकार नहीं है. वह भी तब जब पार्टी बीते 10 सालों में 90 पर्सेंट से ज्यादा चुनाव हार चुकी है. ऐसे में विपक्ष की लीडरशिप का फैसला लोकतांत्रिक तरीके से होने देना चाहिए.'


बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंत्री ममता बनर्जी ने भी बिना राहुल गाँधी का नाम लिए उन पर निशाना साधा था. ममता ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग आधा समय तो विदेश में ही बिताते हैं और कुछ करते नहीं है. इसके अलावा उन्होंने पूछा था कि यदि बंगाल में कांग्रेस चुनाव में उतर सकती है तो फिर टीएमसी गोवा में चुनाव में क्यों नहीं उतर सकती. 


बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बनाई थी. इस समय ममता बनर्जी देश भर में दौरे कर गैर-कांग्रेसी विपक्ष को साथ लाकर लीडरशिप की कोशिश में जुटी हैं, ऐसे में प्रशांत किशोर का यह बयान मायने रखता है. माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर अब ममता बनर्जी को विपक्ष के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित करना चाह रहे हैं. कहा जा रहा है कि टीएमसी ममता बनर्जी को 2024 के आम चुनाव में विपक्ष के चेहरे के तौर पर पेश करने की तैयारी में है.