हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2022 07:19 AM
PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार आज से सख्त कदम उठाने जा रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो पाबंदियां लगाई गई हैं उसे आज से 3 दिनों तक विशेष अभियान के तौर पर चलाने का फैसला लिया गया है. बुधवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बनी थी. राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को यह निर्देश दिया है कि वह कड़ाई के साथ पाबंदियों को लागू करें.
आपको बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस पर रोक के लिए 4 जनवरी से पाबंदियां लगाई गई थी. इसके बावजूद उस स्तर पर सख्ती देखने को नहीं मिली जैसा सरकार को उम्मीद थी. वहीं अब सरकार ने पाबंदियों में कोई इजाफा तो नहीं किया है लेकिन उसे सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश जरूर दिया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा है कि कोरोना के केसों को देखते हुए प्रतिबंध को सख्त तरीके से लागू किया जाना आवश्यक है. आज से 3 दिन तक पूरे राज्य में राज्य सरकार की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा.
विशेष अभियान के तहत बाजार पर सरकार की नजर ज्यादा सख्त रहेगी. प्रशासन दुकानों, अस्पतालों और अन्य भीड़भाड़ वाले जगहों पर प्रतिबंधों और नियमों की जांच करेगा. अगर कहीं पालन नहीं किया जा रहा है तो वहां पर तत्काल एक्शन भी लिया जाएगा. मास्क नहीं पहने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की तैयारी है. पटना में इसके लिए वाहन चेकिंग अभियान से लेकर बाजार में मास्क की चेकिंग अभियान तक के चलाया जाएगा. धावा दल को निरंतर काम करने के लिए कहा गया है. जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल टीम का गठन करें और यह भी सुनिश्चित करें कि हर हाल में जो गाइडलाइन है उसका पालन किया जाए.