मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Dec-2024 06:41 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: तिरहुत स्नातक उपचुनाव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जारी मतदाता सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम गलत तरीके से 'मुन्ना कुमार' अंकित कर दिया गया है।
मतदान केंद्र संख्या 54 की मतदाता सूची के क्रमांक 1054 से 1778 के बीच के सभी मतदाताओं के पिता का नाम बदलकर 'मुन्ना कुमार' कर दिया गया है। इस गलती के कारण लगभग 138 मतदाता चुनाव में हिस्सा लेने को लेकर परेशान हैं। उन्हें डर है कि कहीं इस गलती के कारण उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए।
इस मामले में तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त सरवणन एम ने इसे तकनीकी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है इसलिए इसमें सुधार करना मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान कर सकते हैं। उनके अनुसार, पिता के नाम का पहला अक्षर 'एम' वाले मतदाताओं के नाम को यूनिकोड फॉंट में टाइप करते समय यह तकनीकी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हुई इस गड़बड़ी की जांच और चुनाव के बाद ही संभव है।
मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट