मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Dec-2024 03:52 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी पांच दिसंबर को चुनाव का दिन निर्धारित है। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम ने मतदाताओं को एकजुट करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने तिरहुत के सभी चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में जगह-जगह मतदाता मिलन समारोह किया। विनायक गौतम की यह मेहनत अब जमीन पर भी दिखने लगा है।
वहीं, दूसरी तरफ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में कैंप किये हुए हैं। कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के साथ विपक्षी पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को भी अपनी तरफ करने में लगे हैं। इससे वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर के कई विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता डॉ विनायक गौतम के समर्थन में खुलकर आ गये है।
समर्थित नेताओं का कहना है कि विनायक गौतम से बेहतर कोई और उम्मीदवार नहीं है। विनायक गौतम ने अपना पूरा जीवन एक डॉक्टर के रूप में जनता की सेवा में लगा दिया। अब उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति का रास्ता चुना है। उनके द्वारा उठाया गया यह एक साहसिक कदम है। हमलोग पूरी तरीके से उनके समर्थन में वोट करेंगे।
जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. विनायक बड़े नेताओं से समर्थन मिलने के बाद गदगद है। उनका कहना है कि ईमादारी से मेहनत करने का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में पूरी ईमानदारी से सेवा करेंगे। राजनीति मेरे लिए जनता की सेवा करने का दूसरा जरिया है। जन सुराज का अभियान सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि हमारा संकल्प बिहार में बदलाव लाना है।